ऑनलाइन सुरक्षित रहें

ऑनलाइन सुरक्षा पर एक चित्र

ऑनलाइन नए लोगों से मिलना रोमांचक हो सकता है, लेकिन इसमें कुछ चुनौतियाँ भी होती हैं। बात आगे बढ़ाने से पहले किसी को जानने के लिए ऐप की मुफ़्त सुविधाओं, जैसे वॉइस और वीडियो कॉल, का इस्तेमाल करें और खुद को सुरक्षित रखें।

⚠️ ध्यान रखने लायक 3 खतरे के संकेत:

1. फ़ोन नंबर माँगना

जोड़ी बनते ही आपका फ़ोन नंबर माँगना। ऐप में चैट और वॉइस/वीडियो कॉल मुफ़्त हैं, तो खुद से पूछें: उन्हें आपका निजी फ़ोन नंबर क्यों चाहिए?

2. किसी दूसरे ऐप पर चलने को कहना

आपसे कोई दूसरा ऐप (जैसे Telegram) या कोई अनजाना ऐप डाउनलोड करने को कहना, जहाँ उन पर बैन लगने का डर कम हो, और फिर बातचीत वहीं ले जाने की ज़िद करना। सावधान रहें: यह आपको सुरक्षा सुविधाओं से दूर करने की एक चाल हो सकती है।

3. दबाव या ज़बरदस्ती

आप पर ऐसी चीज़ों के लिए दबाव डालना जो आप नहीं करना चाहते, जैसे आपके “नहीं” कहने के बाद भी बार-बार अश्लील तस्वीरें माँगना। अगर कोई आपकी सीमाओं या निजता का सम्मान नहीं कर सकता, तो आगे चलकर दूसरी बातों में भी उनसे सम्मान की उम्मीद कम ही है।

💡 याद रखें: अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करें। अगर आप किसी को अपने दोस्तों या परिवार से मिलवाने में सहज महसूस नहीं करेंगे, तो शायद बात को अगले कदम तक ले जाना अभी जल्दबाज़ी है।

आपकी सुरक्षा हमेशा सबसे पहले है।

Download

qr-code
appstore playstore
mobile-app-img

Socials

facebook instagram linkedin twitter tiktok
-->

We use cookies to enhance your browsing experience, serve personalized ads or content, and analyze our traffic. (View Cookie Policy)